इसुआपुर: बंगरा में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत,दूसरा घायल, सांसद महाराजगंज समेत अन्य ने दी सांत्वना
Ishupur, Saran | Sep 7, 2024 इसुआपुर के बंगरा गांव स्थित पुल के समीप ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सुम्हां गांव निवासी मोहन कुशवाहा के 20 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. वहीं इस दुर्घटना में उसी गांव के शत्रुघ्न कुशवाहा के पुत्र सोनू कुमार घायल है, जिसका उपचार सीएचसी इसुआपुर में चल रहा है