इसुआपुर: इसुआपुर बाजार पर महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न, एसडीओ और डीएसपी दल बल के साथ रहे मौजूद
Ishupur, Saran | Sep 4, 2024 इसुआपुर बाजार पर मनाए जाने वाले जिले का प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेले का 48 वां आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह, डीएसपी मसरख अमरनाथ भारी महिला व पुरुष बल के साथ विधि व्यवस्था को लेकर काफी सक्रिय दिखे।