इसुआपुर: इसुआपुर बाजार में महावीरी झंडा मेला में करकटनुमा शेड में लटकने का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए हैं जांच के आदेश
Ishupur, Saran | Sep 5, 2024 इसुआपुर बाजार में आयोजित महावीरी झंडा मेला में करकटनुमा शेड गिरने के मामले में एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स के द्वारा करकटनुमा शेड के नीचे लटक कर करतब दिखाया जा रहा है। वहीं विडियो के थोड़ी ही देर बाद करकटनुमा शेड गिर पड़ा जिससे दो दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में सारण एसपी ने जांच का आदेश भी दिया है।