इसुआपुर: इसुआपुर में आर्केस्ट्रा के दौरान करकटनुमा छज्जा गिरने के मामले में एसपी ने दिए जांच के आदेश
Ishupur, Saran | Sep 4, 2024 इसुआपुर बाजार में करकटनुमा छज्जा पर चढ़ आर्केस्ट्रा देखने के दौरान करकटनुमा छज्जा गिरने के मामले में सारण एसपी ने जांच का आदेश जारी किया। मेला के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों के मौजूदगी के बावजूद हुई इस घटना के संबंध में मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह और डीएसपी अमरनाथ से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई है।