वैर: कोटा पट्टी बांध पर खनन सामग्री से भरा डंपर पलटा, बाल-बाल बचा चालक
Weir, Bharatpur | Jun 29, 2025 रविवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर के गोठरा क्रेशर जोन में खनन सामग्री ले जाते हुए एक डंपर पलट गया। जिसमें चालक बाल बाल बचा। गोठरा क्रेशर जोन में क्रेशर संचालित है। कोटा पट्टी के बांध की पाल पर होकर अस्थाई रास्ता बना हुआ है जहां होकर खनन सामग्री से भरे वाहन गुजरते है। इसी मार्ग पर होकर यह डंपर निकल रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ।