वैर: कस्बा वैर के सीताराम जी मंदिर से ठाकुर जी का नगर भ्रमण कराया गया, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Weir, Bharatpur | Jun 27, 2025 शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कस्बा वैर के सीता राम जी मंदिर से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। जहां मंदिर से ही श्रद्धालुओं ने रथ को कस्बे के मार्गो से होते हुए निकाला। जगह जगह पर श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए आतुर दिखाई दिए ।श्रद्धा भाव से श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और प्रसादी चढ़ाई।रथ यात्रा के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा।