वैर: ADJ वैर ने तीन जनों की हत्या के मामले में सुनाया फैसला, पिता सहित चार पुत्रों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
Weir, Bharatpur | Jun 27, 2025 शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पथैना में करीब 3 वर्ष पहले हुए ट्रिपल हत्याकांड में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के न्यायाधीश मोहित द्विवेदी ने पांच जनों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है।भुसावर उपखंड के गाँव पथैना में 13 अक्टूबर 2022 को विजेंद्र व उसके दो पुत्र हेमू और किशन सिंह की हत्या हुई थी।