वैर: गांव मुहारी में अज्ञात चोरों का आतंक, 4 जनों की ट्यूबवेल की केबिल की चोरी
Weir, Bharatpur | Jun 28, 2025 शनिवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव मुहारी में केबिल चोरों का आतंक जारी है। अज्ञात चोरों ने 4 जनों के ट्यूबवेल की केबिल की चोरी की बारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण सुबह जब अपने खेतों पर पहुँचे तो घटना ,77की जानकारी हुई। गांव मुहारी निवासी हेमू चौधरी, सुरेश धाकड़, शिवराम जाट, पप्पू जाट के ट्यूबवेल की केबिल की चोरी हुई है। कमरे के भी ताले भी तोड़ दिये।