गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में पहुंचे सभी पीड़ितों की ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल ने सुनी शिकायतें, समाधान के लिए दिए गए निर्देश
गयाजी। गया जी की ग्रामीण एसपी दिव्यांजली द्वारा आज सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पीड़ित फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से ग्रामीण एसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 अगस्त सोमवार की शाम 4 बजे गयाजी ग्रामीण एसपी दिव्यांजली ने दी है।