शाहपुर: शाहपुर नगर पालिका का स्वच्छता अभियान बना जनभागीदारी की मिसाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने स्वयं संभाली
Shahpur, Betul | Nov 1, 2026 नगर को स्वच्छ, सुंदर और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से रविवार को शाहपुर नगर पालिका द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने स्वयं सहभागिता करते हुए साफ-सफाई की और नगर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने केवल अभियान में भागीदारी ही नहीं की, बल्कि नगर के नागरिकों को भी इस जनहितकारी पहल से जुड़ने