बैतूल नगर: नारी शक्ति वंदन पर सियासी संग्राम, विपक्ष का आरोप- 'महिलाओं से विश्वासघात', भाजपा ने घेरा
बैतूल के विजय भवन में शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा नेत्री सविता दिवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। दिवान ने कहा कि संसद में इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध में वोट करना सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि देश की आधी