चाचौड़ा: चाचौड़ा बीनागंज में जर्जर तहसील रोड का निर्माण शुरू, एसडीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिन में काम पूरा करने का निर्देश
चाचौड़ा मुख्यालय पर नगर परिषद के चाचौड़ा बीनागंज में तहसील रोड की बेहद जर्जर खस्ता हाल गड्ढे वाली सड़क से लोग बेहद परेशान थे वाहन खराब होने के साथ दुर्घटना हो रही थी। 21 फरवरी को निर्माण कार्य शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम रवि मालवीय ने निरीक्षण किया। कहा, 15 दिन में नई सड़क बनाकर पेबल डामरीकरण सोल्डर आदि कंप्लीट होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।