पेट्रोल कर्मी के साथ मारपीट तथा अवैध रिवाल्वर का वीडियो हुआ वायरल
आज इंडियन ऑयल के छिरिया सलेमपुर पेट्रोल पंप पर शिवम जादौन नामक व्यक्ति और पेट्रोल पंप कर्मचारी सौरभ दोहरे के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई तो शिवम जादौन ने शराब के नशे में सेल्समैन को जाति सूचक गालियां दी तथा कुछ देर बाद घर से अवैध रिवाल्वर लाकर जान से मारने की कोशिश की जिसका विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रिवाल्वर को बरामद कर दबंग व्यक्ति को थाने पहुंचाया।
Jalaun, Jalaun | Sep 13, 2026