बालूमाथ: चितरपुर ग्राम के पास कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, एक रेफर
बालूमाथ चंदवा मार्ग पर चितरपुर ग्राम के पास शनिवार संध्या 4 बजे कार व बाइक के बीच टक्कर में दो घायल हो गए। घायलों की पहचान बाइक सवार युवक चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर ग्राम के मायाबागी टोला निवासी राजेश भगत के 21 वर्षीय पुत्र रोशन भगत जबकि कार सवार रांची जिले के चानहो थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव निवासी मोहम्मद कुर्बान के पुत्र मोहम्मद अफसर के रूप मे हुईl