हरिद्वार: डॉ. आजाद ने कहा, देवभूमि में कमजोर वर्गों के खिलाफ धर्म संसद, हिंसा और जातिगत धार्मिक उन्माद का प्रयास
डॉ. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देवभूमि में कमजोर वर्गों के खिलाफ कभी धर्म संसद, हिंसा और कभी जातिगत धार्मिक उन्माद कराने का प्रयास हो रहा है। इसलिए उन्होंने तय किया है कि हर कमजोर की लड़ाई लड़ना उनकी जिम्मेदारी है। कहा कि हरिद्वार की पवित्र धरती से प्रेम, भाईचारे और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश जाए।