महोबा: बरा गांव के पीड़ित ने एसपी से आरोप-पत्र न्यायालय भेजने की मांग कर लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 प्रेमचन्द्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप-पत्र न्यायालय भेजने की मांग की है। उनका आरोप है कि 9 अप्रैल 2023 को जमीन विवाद में उनके भाई किशोरीलाल के साथ मारपीट हुई थी, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई। प्रेमचन्द्र का कहना है कि दूसरे पक्ष के मुकदमे में पुलिस आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है, लेकिन उनकी एफआईआर में अब तक आरोप-पत्र न्यायालय नहीं भेजा गया।