घाघरा: ऑल बॉक्साइट माइन्स जनाधिकार संघर्ष समिति की बैठक सीओ कार्यालय में हुई, 25 अप्रैल तक आंदोलन रोकने का निर्णय लिया गया
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2025 ऑल बॉक्साइट माइन्स जनाधिकार संघर्ष समिति के द्वारा 20 अप्रैल से बीमरला माइंस का खनन व परिवहन अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने की बात के बाद हिंडालको प्रबंधन की बैठक अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के चेंबर में शनिवार को संघर्ष समिति के लोगों के साथ हुई। समिति के लोगों ने कहा हिंडालको कंपनी से चार सूत्री मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया है।