घाघरा: कुगांव तालाब में डूबे वृद्ध भिखुवा उरांव का शव एनडीआरएफ टीम ने किया बरामद
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2025 घाघरा प्रखंड के कुगाव तालाब में डूबे वृद्ध भिखुवा उरांव का शव एनडीआरएफ की टीम द्वारा निकाला गया। वही एनडीआरफ के टीम द्वारा 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाल लिया गया। घटनास्थल पर बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ आशीष कुमार मंडल, थाना प्रभारी पुनीत मिंज शामिल थे। एनडीआरएफ की टीम में दो दर्जन से ऊपर कर्मी शामिल थे।