घाघरा: घाघरा बैंक ऑफ़ इंडिया में केवाईसी और पैसा निकालने को लेकर लोग परेशान,ग्रामीणों ने सुनाई अपनी पीड़ा#jansamasya
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2025 घाघरा बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में केवाईसी और पैसा निकालने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। लोग मध्य रात्रि लगभग दो बजे से ही बैंक आफ इंडिया शाखा के मुख्य गेट तक पहुंचकर लाइन में लगे रहते हैं। ताकि उनका काम पहले हो।ग्रामीणों ने कहा कि लगातार वे आते हैं और बैंक का काम शाम 4 बजे तक नहीं होने से वापस बिना काम कराए लौटना पड़ता हैं।