घाघरा: प्रखंड के कई गिरजाघरों में मनाया गया गुड फ्राइडे
Ghaghra, Gumla | Apr 18, 2025 घागरा प्रखंड के कई गिरजाघरो में गुड फ्राइडे श्रद्धा आस्था और भक्ति वातावरण में मनाया गया। सुबह से दोपहर तक चर्चो में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई।जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए मौन प्रार्थनाएं की।चर्चों में बाइबल पाठ,धार्मिक भजन, मसीह के सात वचनों का पाठ किया गया।