घाघरा: गम्हरिया ग्राम के फौजी ने जमीन बंटवारे को लेकर अंचल कार्यालय में आत्महत्या का किया प्रयास
Ghaghra, Gumla | Apr 19, 2025 गम्हरिया ग्राम निवासी फौजी लक्ष्मण उरांव ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों से परेशान होकर जमीन बंटवारे को लेकर अपने परिवार संग अंचल कार्यालय घाघरा पहुंचा।इस क्रम में फौजी लक्ष्मण उरांव ने अपने साथ जर्किन में लाए पेट्रोल को अपने शरीर पर डाल लिया।और जमीन दिलाने को लेकर शोर मचाने लगा। साथ ही जमीन नहीं दिलाने की स्थिति में आग लगाकर आत्महत्या करने का बात कहा।