जहानाबाद: झुनकी पुल के पास TOP खुलने पर पूर्व विधायक रामबली यादव ने वीडियो जारी कर जताया दावा
जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड स्थित झुनकी पुल के पास रविवार को पुलिस सहायता केंद्र (TOP) का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, विधायक ऋतुराज कुमार समेत अन्य गणमान्यों ने किया। TOP स्थापना के बाद पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने दावा किया कि बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उन्होंने ही इस क्षेत्र में TOP खोलने की मांग उठाई थी।