सिवनी: दलसागर तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण पर नगर पालिका का बुलडोजर चला, अवैध निर्माण हटाए गए
Seoni, Seoni | Feb 19, 2026 सिवनी नगर के दलसागर तालाब क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को बताया गया कि तालाब किनारे और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।