कुटुंबा: कुटुंबा में नाबालिग से गैंगरेप मामले में माले की टीम पहुंची, पीड़िता से ली जानकारी
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले में भाकपा माले की जिलास्तरीय जांच टीम बुधवार को गांव पहुंची। जिला सचिव मुनारीक राम के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और घटना के साथ-साथ अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली।