मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बांका जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार की दोपहर एक बजे विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।