सैदपुर: चलती बस में युवक की पिटाई से मची अफरातफरी, कथित रूप से तमंचा लहराते हमलावर हुआ फरार, फैली दहशत
खानपुर क्षेत्र के एक निजी सवारी बस में उस समय यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई, जब निठुरी मोड़ के निकट एक युवक ने अचानक बस में सवार अमेंदा निवासी युवक अवनीश वर्मा के साथ कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित युवक अवनीश अमेदा से मेंहनाजपुर जा रहा था। घटना के बाद हमलावर बस से उतरकर तमंचा लहराते फरार हो गया।