बीकानेर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मेघासर में उमड़ा जनसैलाब ~
बीकानेर के मेघासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़े नेता मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया।
#BikanerNews #rajasthan #viral #cmbhajanlalsharma #meghaji