आरोन: सुगनयाई गांव के पास मोड़ पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Aron, Guna | Aug 19, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के सुगनयाई गांव के पास मोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार घायल फरियादी विनोद बंजारा निवासी हैदरपुर थाना उनारसी कला जिला विदिशा ने सिविल अस्पताल आरोन में पुलिस को बताया, अपनी बहन को रक्षाबंधन पर सुगनयाई गांव लिवाने जा रहा था। सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।