आरोन: आरोन एसडीएम ने नक्शा तरमीम एवं ई केवाईसी कार्य में लापरवाही पर ग्राम सावन भादो के पटवारी को किया निलंबित
Aron, Guna | Aug 18, 2024 आरोन SDM विकास कुमार आनंद ने राजस्व महाअभियान के कार्य में लापरवाही करने पर पटवारी को निलंबित किया है। एसडीएम ने जारी किए आदेश में तहसील आरोन में पटवारी हल्का नंबर 16 ग्राम सावन भादो के पटवारी मुंशी आदिवासी को निलंबित किया गया है नक्शा तरमीम एवं ई केवाईसी कार्य में कोई रुचि नही ली। नक्शा तरमीम कार्य की प्रगति 0.0 है। वही ई केवाईसी कार्य में 47% काम किया है।