आरोन: आरोन में हुई सिलसिले बार चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹6 लाख रुपए का माल किया बरामद
Aron, Guna | Aug 18, 2024 आरोन नगर में हुई सिलसिले बार चोरियों का 18 अगस्त को पुलिस ने खुलासा किया। आरोन थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदोरिया ने बताया, नगर में तीन स्थानों पर तीन एवं चार अगस्त को चोरी हुई थी। तीनों फरियादियों की शिकायत पर मामले दर्ज किए थे। 18 अगस्त को दो संदेही आरोपी अमित परिहार एवं निखिल कुशवाह को अभिरक्षा में लिया। दोनो के कब्जे से ₹6 लाख का माल और बाइक जप्त की है।