आरोन: कस्बा मढ़ी गांव की शासकीय राशन दुकान में 15 लाख रुपए का हुआ गवन आरोन थाना में तीन लोगों पर मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Aug 17, 2024 आरोन तहसील के ग्राम कस्बा मढ़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान में गवन करने पर 3 लोगो पर मामला दर्ज हुआ है। आरोन SDM विकास कुमार आनंद के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वर्षा बडोनिया ने बताया, जय बजरंगबली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष, विक्रेता सहित 3 लोगों पर आरोन थाना में किया है। 217 कुंटल गेहूं, 214 कुंटल चावल, 79 किलो नमक, 43 किलो शक्कर कम पाई गई थी।