आरोन: कलेक्टर ढीमरयाई बारोद गांव में निरीक्षण कर राजस्व महा अभियान के ली जानकारी, तहसील कार्यालय आरोन में ली समीक्षा बैठक
Aron, Guna | Aug 17, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने आरोन तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया ग्राम ढीमरयाई बारोद में राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी ली। तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, पटवारी को पीएम जनमन योजना में ई केवाईसी, नक्शा तरमीम, आधार अपडेशन, आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा करने आदेश दिए। तहसील कार्यालय आरोन में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसडीएम विकास कुमार आनंद मौजूद रहे।