कोईलवर: कोइलवर प्रखंड कृषि कार्यालय में उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोइलवर प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं समेकित उर्वरक प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो दोपहर 3:30 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में किसान, प्रसार कर्मी, कृषि समन्वयक, तकनीकी प्रबंधक व किसान सलाहकार शामिल हुए। सहायक निदेशक राजेश कुमार पांडे ने यूरिया एवं डीएपी के अधिक उपयोग पर चिंता जताया।