"शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! झींक बिजुरी चौकी इलाके में खाकी की सरपरस्ती और अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानोगी सामने आ गई है!
आरोपी अज़हरुद्दीन मंसूरी उर्फ अज्जू खुलेआम हर पंचायत से एक-एक लाख रुपये की अवैध रंगदारी मांग रहा है। बिजुरी सरपंच शांति सिंह, छतई सरपंच लाला सिंह और ममरा सरपंच शिव कुमार सिंह—इन सभी जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है। हद तो तब पार हो गई जब आदिवासी महिला सरपंच के साथ अभद्रता और जातिसूचक गालियां दी गईं!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस आरोपी के खिलाफ पहले भी झींक बिजुरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी, तब पुलिस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?
अब पीड़ित सरपंचों का सब्र टूट चुका है। उन्होंने चौकी में फिर से लिखित शिकायत ठोक दी है और दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है—'अगर जल्द एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो हम कलेक्टर और एसपी ऑफिस का घेराव कर पंचायतों की चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे, और कहेंगे कि पुलिस और पंचायत सरकार खुद चलाए!' शहडोल से यह रिपोर्ट..."