बिजनौर: बिजनौर में बुखारा चुंगी के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
Bijnor, Bijnor | Nov 9, 2026 बिजनौर में सोमवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात्रि में बुखारा चुंगी के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक से आग लग गई आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान स्वामी शिवांग बिश्नोई ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक का काम करते हैं और दुकान में रखा लाखो रुपए का सामान जल कर राख हो गया।