लालगंज: लालगंज क्षेत्र में जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित, गिट्टी डालकर छोड़ देने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
आजमगढ़ जनपद के लालगंज विकासखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में यदुनाथ इंटर कॉलेज से बहादुरपुर मोड़ तक लगभग 2 किमी लंबी सड़क पूरी तरह जजर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे ग्रामीणों, छात्रों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बताया कि सड़क की मरम्मत के नाम पर कई स्थानों पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है ।