प्रेस विज्ञप्ति
गया जी।06 अक्टूबर 2026
ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ
समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश
गया जी, 06 अक्टूबर 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभांकर जी ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी।
इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar PMO India Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
#PublicGovernance #GoodPolicy #gaya #bihar
Gaya, Bihar | Oct 6, 2026