जबलपुर: जबलपुर में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, जान से मारने की धमकी मिलने पर पीड़ित परिवार माढ़ोताल थाना पहुंचा
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के सूरतलाई ग्राम का है। जहां एक महिला अपने मायके आई हुई थीं। आज रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे घर के बाहर गांव के ही एक परिवार के कुछ सदस्य गाली-गलौज करने लगे, जब पीड़ित महिला और उनके परिवार ने गाली देने से मना किया, तो दबंगों ने सारी हदें पार कर दीं। वे घर में घुस गए। महिला, उनके माता-पिता और भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।