कोईलवर: 24 घंटे बाद चांदी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी में मिले अधेड़ शव की पहचान हुई
चांदी थाना क्षेत्र के सोन नदी घाट से शनिवार को बरामद अज्ञात अधेड़ के शव की पहचान करीब 24 घंटे बाद हो गई। मृतक की पहचान अरवल जिले के बरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभन बीघा गांव निवासी 60 वर्षीय विजेंद्र सिंह, पिता दशरथ सिंह के रूप में की गई है। चांदी थाना के अपर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मृतक की पहचान होने की जानकारी दी।