प्रतापगढ़: भरोखन गांव स्थित केसरी नंदन धाम पर दो दिवसी मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया
प्रतापगढ़ जनपद के भरोखन गांव में स्थित श्री केशरी नंदन धाम पर रविवार को प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। जहां पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे । पट्टी राजा बाज़ार मार्ग पर भरोखन गांव स्थित केसरी नंदन धाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है । प्रतिवर्ष नवंबर माह में मेले का आयोजन होता है।