मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली पुलिस ने 2 लाख कीमत के 16 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद, मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए
कटरा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे ₹200000 कीमत की गुमशुदा मोबाइल बरामद करने के बाद मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। प्रभात निरीक्षक कटरा कोतवाली अजीत कुमार सिंह, साइबर सेल के अथक प्रयास से गुमशुदा मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल पाते ही मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे।