मिर्ज़ापुर: गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु, भीड़ संभालने के लिए एसडीएम सदर ने संभाला मोर्चा
विंध्यधाम में गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन जिले की अलावा अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ संभालने के लिए एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर बगैर धक्का मुक्की किए मां का दर्शन पूजन करने के लिए अनुरोध किया। विंध्य धाम की सभी गलियां, रास्ते और गंगा घाट श्रद्धालुओं से पटे रहे।