मिर्ज़ापुर: गदा पानी पीने से लखनपुर गांव में फैले डायरिया से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, 40 लोग बीमार
कोन ब्लॉक के लखनपुर गांव में गंदा पानी पीने से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 40 लोग बीमार हो गए हैं। जिनमें से 20 लोगों का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जबकि अन्य लोग प्राइवेट अस्पताल और घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग को जानकारी होने पर टीम गांव में पहुंचकर पानी और बीमार लोगों की जांच कर रहे हैं।