मिर्ज़ापुर: नगर विधायक ने लालडिग्गी क्षेत्र का निरीक्षण किया, उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द काम पूरा करने का दिया निर्देश
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे लालडिग्गी क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत किया था, 20 दिनों से अधिक होने के पर भी अब तक कार्य आधा भी नहीं हुआ है। स्थानीय लोग परेशान हैं। पूरे दिन जाम लगा रहता है और दुकानदारों के यहां ग्राहक भी नहीं आते हैं। नगर विधायक ने उच्चाधिकरियों से बात किया।