मिर्ज़ापुर: त्रिमुहानी चौराहे से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, उमड़ा जन सैलाब, सुरक्षा के लिए रहे कड़े प्रबंध
शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे नगर के त्रिमुहानी चौराहे से जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। सुबह ही भगवान ठाकुर रामकुमार मंदिर प्रांगण से निकलकर चौराहा पर विराजमान हुए थे। आकर्षक ढंग फूलों और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजे तीन रथ पर भगवान। जगन्नाथ। बहन सुभद्रा। और भाई बलदाऊ के साथ विराजमान थे। वही यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।