नबीनगर: नबीनगर में लगातार हो रही बारिश से पुनपुन नदी उफान पर, रिहायशी इलाकों में पानी फैलने से सहमे लोग
नबीनगर में हो रही लगातार बारिश से पुनपुन नदी का जलस्तर तूफान पर है. रविवार को क्षेत्र के कई रिहायशी इलाके तथा दुकान जलमग्न हो गए. भारी बारिश से नदी में आई बाढ़ से शहर के कई वार्ड पानी में डूब गए. जिसमें नबीनगर टंडवा मुख्य पद पूरी तरह बढ़ के चपेट में आ गया है. व्यवसाईयों का कहना है कि लगातार बारिश होने के कारण व्यवसाय पर भी बुरा असर दिख रहा है.