नबीनगर: नबीनगर थाना परिसर में ईद मिलाद उल नबी एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नबीनगर थाना परिसर में ईद मिलाद उल नबी एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने की. बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई. जिसमें पुलिस ने कहा कि पर्व शांतिपूर्वक मनाएं. माहौल खराब करने वालों सोशल मीडिया पर पुलिस की पहली नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.