बलिया बांसडीह मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर आगे देवडीह से हरदतपुर जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर एक कांग्रेस नेता अभिजीत तिवारी ने वीडियो साझा करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
वीडियो के साथ साझा किए गए संदेश में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस सड़क का निर्माण करीब 16–17 महीने पहले हुआ था, लेकिन अब सड़क की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी कम अवधि में सड़क की यह हालत कैसे हो गई और क्या निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों का पालन किया गया था।
कांग्रेस नेता ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्थानीय विधायक से भी जनता के सवालों का जवाब देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकारी धन से बनने वाली सड़क यदि इतनी जल्दी खराब हो जाती है तो यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही से जुड़े सवाल पूछेगी।
#balliaroad #bansdih #bansdihvidhansabha #ketakisingh #BJPUttarPradesh #Congress #abhijittiwari