Public App Logo
🇮🇳 तिरंगे के साथ दौड़े जवान और बच्चे, देशभक्ति के नारों से गूंजा पकरी 🇮🇳 खैरा प्रखंड के पकरी में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पकरी एवं इसकी सभी समवायों में देशभक्ति रन का आयोजन किया गया। कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ लगाई और लोगों को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया। कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। 🇮🇳 तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जय हिंद! 🇮🇳 #हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #देशभक्ति #देशभक्तिRun #SSB #SashastraSeemaBal #पकरी #खैरा #जमुई #Jamui #बिहार #Bihar #तिरंगा #राष्ट्रप्रेम #राष्ट्रीयएकता #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #जय_हिंद - Jamui News