सिंगरौली: तियरा में हुआ ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन
खेलकूँद के पश्चात उपस्थित लोगो को विधायक ने स्वच्छता की दिलाई शपथ
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद पंचायत क्षेत्र तियरा में सिंगरौली सिंघम स्पोर्ट्स के अध्यक्ष संजय सिंघम शाह सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रीष्मकालीन समर कैंप सीजन 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को तमाम खेल गतिविधियों को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के ऊपर प्रशिक्षण शिविर चलाया गया। उक्त शिविर में बच्चों के द्वारा कई प्रकार के खेलकूंद के कार्यक्रम आयोजित किये गए। समर कैम्प में 150 बच्चों भाग लिया। युवा खेलकूद विभाग और विधायक सिंगरौली के द्वारा खेलकूद के लिए कई सामग्रिया उपलब्ध कराई गई है।